कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला।
दूरदर्शिता के साथ हो रहा विकास
कहा कि मोदी सरकार आगामी पांच दस साल की नहीं 2047 और उससे आगे के समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सड़क, ओवरब्रज और पुलों का निर्माण कर रही है। जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का मानना था कि देश तब तक खुशहाल नहीं हो सकता जब तक समाज की अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण और योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच जाता है। इसलिए भाजपा सरकार अंत्योदय योजना पर कार्य कर रही है। पहले की सरकारें तो खुद ही स्वीकार करती थीं कि वह दिल्ली से एक रुपया भेजती हैं तो गांव में 15 पैसे पहुंचते हैं। बाकी पैसे रास्ते में खत्म हो जाते हैं। ॉ
मोदी सरकार ने गरीबों का बैंक में खाता खुलवाया तो विपक्षियों ने इसको मुद्दा बनाते हुए इसकी आलोचना की थी। आज पूरा पैसा गरीबों के खाते में पहुंच जाता है। पीएम मोदी दिल्ली में रिमोट का बटन दबाते हैं और 11 करोड़ गरीबों के खाते में सीधे धन पहुंच जाता है।