स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विरोधी शक्तियां प्रभु राम और तुलसीदास के खिलाफ सक्रिय हो गई हैं। संत समाज स्वामी प्रसाद मौर्य के व्यवहार से बहुत आक्रोशित है। बाइबल और कुरान पर कभी कोई नेता नहीं बोलता है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा सनातनी कमजोर नहीं हैं की कोई भी हमपर बयानबाजी करे। संत समागम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रभु राम,सनातन धर्म और श्री रामचरितमानस पर ग़लत बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सनातनियों का अपमान किया है।
सिंह ने कहा की 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को सबक़ सिखाएगी।श्री सिंह ने कहा की प्रभु राम सामाजिक न्याय के प्रतीक महापुरुष हैं। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने श्रीपद नाईक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पवन त्रिपाठी,रामाशंकर मिश्रा,मुकेश पांडेय,संदीप पांडेय,राहुल शुक्ला,सुभाष यादव,दीपक पांडेय,विजय मिश्रा,अजय पांडेय,बंटी पांडेय,जीतेन्द्र पासवान,राजेंद्र यादव,राजीव मौर्य आदि उपस्थित रहे।