फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका आज जिले में

Fri, 25 Feb 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में जनता के बीच जाएंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। वह शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगेंगी।
विज्ञापन
अमित शाह एवं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जिले के सोरांव विधानसभा में सभा होगी।

 

 

विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद के इलाके में रोड शो करेंगे। साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी रैली, सभा और रोड शो आयोजित है। जिससे पूरे दिन जिले में गहमागहमी का माहौल रहेगा।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में जनता के बीच जाएंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। वह शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजे स्वराज भवन पहुंचेंगी प्रियंका
शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे प्रियंका बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग से वह दिन के 10 बजे स्वराज भवन आएंगी। वहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहे तक लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। प्रियंका के रोड शो से पहले पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह ने इलाके में गली-गली संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मेहंदौरी और उससे लगे इलाकों में स्टेट लैंड के फ्री डोल्ड किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की।

 

उन्होंने बताया कि शहर में 1.29 लाख घर स्टेट लैंड पर बने हैं। उनको फ्री होल्ड कराने का संघर्ष उन्होंने लगातार चार दशकों तक किया है। इस बार विधान सभा पहुंचने पर स्टेट लैंड की जमीनों को फ्री होल्ड कराएंगे। जन संपर्क के दौरान स्टेट लैंड, सागरपेशा और झोपड़पट्टी वालों की सुरक्षा, पुनर्वास और विकास आधारित पर्चों का वितरण किया गया। उधर, प्रियंका रोड शो को लेकर कार्यकर्ता देर रात तक रणनीति बनाने रहे।



कोरांव में राहुल गांधी की सभा आज
प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कोरांव में जन सभा को संबोधित करेंगे। वह अमेठी के विशेश्वरगंज बाजार से हेलिकॉप्टर से चलकर 4:20 बजे कोरांव पहुंचेंगे। वह 4:25 से 5:15 बजे तक कोरांव में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें