Prayagraj News : पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
एक छोटे से जुकाम ने कोरोना वायरस के रूप में पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। लोग इसके संक्रमण के आगे असहाय से हो गए। ऐसे में आयुर्वेद की ताकत को जानना होगा। इस दौरान उन्होंने क्रोनिक रायनाइटिस (सर्दी, जुखाम, नाक से पानी आना) से निबटने के लिए फार्मूले की भी जानकारी दी। कहा कि आयुर्वेद में नुख्से के ज्ञान को गुप्त रखने की परंपरा रही है,लेकिन वह इसे फैला रहे हैं।
बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने प्राचीन आयुर्वेद के ज्ञान पर चर्चा की। एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने आयुर्वेद को सराहा। संचालन नीमा के अध्यक्ष डॉ. एसके राय ने किया। डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने अतिथियों के स्वागत में सहयोग किया। बीएचयू के आयुर्वेद विभाग के डीन प्रो. केएन द्विवेदी,नीमा के सेंट्रल जनरल सेक्रटरी डॉ. यूएस पांडेय और डॉ. अरविंद मिश्रा मौजूद थे।
Prayagraj News : वैद्य बालेंदु प्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला।
इन आयुर्वेदाचार्यों का हुआ सम्मान
आयुर्वेद चिकित्सा में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. कामायनी शुक्ल, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ सुशील सिन्हा, डॉ. टीयू सिद्दीकी, डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ एम अली को अमृत सम्मान से नवाजा गया।