फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अस्पताल का गेट तोड़कर घुसी बेकाबू कार, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 04 Dec 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रसूलाबाद निवासी दीपक जैसवार सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक है। उसने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को वह मरीज लेकर टैगोरटाउन स्थित अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद वह एंबुलेंस में ही बैठकर अस्पतालकर्मियों के आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैगोरटाउन स्थित निजी अस्पताल का गेट तोड़कर घुसी बेकाबू कार अंदर खड़े आधा दर्जन वाहनों से जा भिड़ी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अंदर खड़ी एंबुलेंस में मौजूद चालक व मरीज घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रसूलाबाद निवासी दीपक जैसवार सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक है। उसने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को वह मरीज लेकर टैगोरटाउन स्थित अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद वह एंबुलेंस में ही बैठकर अस्पतालकर्मियों के आने का इंतजार कर रहा था।

तभी अचानक बेकाबू कार मुख्य द्वार काे तोड़ते हुए अस्पताल परिसर में घुस गई। इसके बाद एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मारी और वहां खड़े अन्य दोपहिया वाहनाें को भी चपेट में ले लिया। इसमें उसके साथ ही कई लोग चोटिल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। आरोप है कि घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पता चला कि हादसे के वक्त कार चला रही वृद्ध महिला रसूख वाली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कार चालक महिला भी एक डॉक्टर है। जार्जटाउन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें