फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: उमेश की मां ने कहा- अतीक को मिले सजा ए मौत, पत्नी जया पाल बोलीं- ये मारे नहीं गए तो बना रहेगा खतरा

Tue, 28 Mar 2023 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल अपहरण कांड में 17 साल बाद मंगलवार को फैसला सुनाए जाने की घड़ी आ गई है। इसके लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पेशी के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल की मां शांति पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल अपहरण कांड में 17 साल बाद मंगलवार को फैसला सुनाए जाने की घड़ी आ गई है। इसके लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पेशी के लिए लाया गया है। इस बीच उमेश पाल की मां शांति देवी और उनकी पत्नी जया पाल ने इस हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ के लिए सजा-ए-मौत दिए जाने की मां की है। पत्नी और मां का कहना है कि अतीक-अशरफ को मौत की सजा नहीं मिली तो उनके परिवार को खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन


उमेश की पत्नी जया पाल ने कहा कि वह खुद इस मामले की चश्मदीद गवाह हैं। अगला नंबर उनका भी हो सकता है। वहीं उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि सजा मिलने से क्या होगा? जिस तरह से मेरे बेटे को मारा गया है, उसकी तरह अतीक, अशरफ और असद का भी एनकाउंटर होना चाहिए, तभी उन्हें सुकून मिलेगा।उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को उमेश पाल अपहरण कांड के फैसले के वक्त एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए दोनों भाइयों को यहां लाया जा चुका है।

विज्ञापन

उमेश पाल के परिवार का कोई सदस्य नहीं जाएगा कोर्ट
उमेश पाल के अपहरण के केस मे अतीक अहमद समेत 10 आरोपियों को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी, लेकिन कोर्ट में उमेश पाल के परिवार का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी है। उमेश पाल की मां शांति पाल और उनकी पत्नी जया पाल का कहना है कि अगर प्रशासन अनुमति देगा और पुलिस सुरक्षा देगी तो वह जरूर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें