जैनब हटवा की रहने वाली है और उमेश पाल की हत्या के बाद कुछ दिनों तक शहर में ही रही। अतीक-अशरफ को साबरमती व बरेली जेल से पेशी पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान भी वह देखी गई। हालांकि, इसके बाद अचानक से वह गायब हो गई। यही हाल मेरठ की रहने वाली आयशा नूरी का रहा।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के परिवार की दो अन्य महिलाओं पर भी जल्द इनाम की राशि बढ़ेगी। इनमें अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी फातिमा व अतीक-अशरफ की बहन आयशा नूरी शामिल हैं। दोनों घटना के बाद से ही फरार हैं और अभी उन पर 25-25 हजार का इनाम है।
विज्ञापन
जैनब हटवा की रहने वाली है और उमेश पाल की हत्या के बाद कुछ दिनों तक शहर में ही रही। अतीक-अशरफ को साबरमती व बरेली जेल से पेशी पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान भी वह देखी गई। हालांकि, इसके बाद अचानक से वह गायब हो गई। यही हाल मेरठ की रहने वाली आयशा नूरी का रहा।
बरेली जेल से अशरफ को लाए जाने के दौरान वह पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे अपनी निजी गाड़ी से प्रयागराज आई थी। वह भी अचानक लापता हो गई। दोनों को उमेश पाल हत्याकांड की विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
जैनब पर आरोप है कि वह उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल थी और उसे इस प्लान की पूरी जानकारी थी। आयशा पर आरोप है कि हत्याकांड के बाद फरार हुए गुड्डू मुस्लिम को उसने अपने पति इकलाख के साथ अपने मेरठ स्थित घर पर शरण दी। साथ ही उसे रुपये भी दिए।
शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है और अप्रैल में जैनब व आयशा पर 25-25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में अब पुलिस उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। उन पर इनाम की राशि बढ़ाकर जल्द ही 50-50 हजार की जा सकती है।