फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : सपा विधायक पूजा पाल ने मांगी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Mon, 27 Feb 2023 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल की हत्या के बाद सपा विधायक पूजा पाल ने रविवार को अपनी सुरक्षा के लिए वाई प्लस श्रेणी की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि अतीक अहमद अंतर्राष्ट्रीय स्तर का माफिया है।
विज्ञापन
पूजा पाल, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल की हत्या के बाद सपा विधायक पूजा पाल ने रविवार को अपनी सुरक्षा के लिए वाई प्लस श्रेणी की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि अतीक अहमद अंतर्राष्ट्रीय स्तर का माफिया है। चायल से सपा विधायक पूजा पाल ने अतीक अहमद और उनके परिवार वालों की तरफ से खुद की जान का खतरा बताते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया कि धमकाया जा रहा है कि सीबीआई कोर्ट में पेश न हों अन्यथा पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पूजा पाल ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि अतीक से उनको जान का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्हें पैरवी के लिए स्पेशल कोर्ट सीबीआई लखनऊ जाना पड़ता है। पूजा ने कहा कि उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा भी की जाए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें