माफिया अतीक अहमद के पुत्र और पांच लाख के इनामी असद अहमद के द्वारा वारदात के समय इस्तेमाल किए गए बैग को पुलिस ने अतीक अहमद के दफ्तर से बरामद करने का दावा किया गया।
माफिया अतीक अहमद के पुत्र और पांच लाख के इनामी असद अहमद के द्वारा वारदात के समय इस्तेमाल किए गए बैग को पुलिस ने अतीक अहमद के दफ्तर से बरामद करने का दावा किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमेश पाल की हत्या के दौरान असद के पीठ पर जो बैग टंगा था, यह वही बैग है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब गहराई से पड़ताल की गई तो पाया गया तो असद ने प्यूमा के इसी बैग में कारतूस और पिस्टल रखकर घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद वह चकिया कर्बला स्थित आफिस पहुंचा था और बैग को छिपाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के कर्बला चकिया स्थित दफ्तर पर छापेमारी कर 74 लाख रुपये नकद, 10 पिस्टल, 112 कारतूस के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस के हाथ एक काले रंग का बैग भी लगा। छानबीन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में पाया गया कि यह वही बैग है जिसे असद ने वारदात के समय इस्तेमाल किया था।
सूत्रों के अनुसार यह बैग अतीक के चौथे नबर के पुत्र अहजम का है। असद ने इसमें रखे अहजम के कॉपी किताब को निकालकर बाहर रख दिया और इसमें कारतूस और पिस्टल रखकर वारदात को अंजाम देने के लिए गया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह चकिया स्थित दफ्तर पहुंचा था। बैग को यहां पर रखकर फरार हो गया। बुधवार को बरामद बैग में पिस्टल और कारतूस मिलने का दावा किया गया।