फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता के छिपे होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, अशरफ की ससुराल में छापा

Wed, 26 Apr 2023 04:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में मंगलवार को उसके देवर अशरफ की ससुराल में छापा मारा गया। पूरामुफ्ती के हटवा गांव स्थित ससुराल में पहुंचकर पुलिस फोर्स ने दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शाइस्ता परवीन जैसी महिला की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में मंगलवार को उसके देवर अशरफ की ससुराल में छापा मारा गया। पूरामुफ्ती के हटवा गांव स्थित ससुराल में पहुंचकर पुलिस फोर्स ने दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। यहां अशरफ की पत्नी और अतीक की बहन आयशा नूरी के भी छिपे होने की खबर मिली थी। हालांकि सघन तलाशी के बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद टीम लौट आई।

विज्ञापन


अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा का मायका हटवा गांव में है। उसके पिता के साथ ही भाई वहां रहते हैं, जोकि फरार हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि शाइस्ता व उसकी ननद आयशा नूरी इसी घर में छिपकर फरारी काट रहे हैं। साथ ही जैनब फातिमा के भी छिपने की सूचना थी। ऐसे में पूरामुफ्ती थाने की फोर्स लेकर एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर दो बजे के करीब यहां छापा मारा। इस दौरान जैनब के मायके में ताला लगा मिला।

इसी दौरान पता चला कि अशरफ की पत्नी की एक बहन भी हटवा गांव के कछार में रहती है। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां भी पहुंची। वहां तलाशी के दौरान महिलाओं से पुलिसकर्मियों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने एक नहीं सुनी और तलाशी अभियान जारी रखा। इसके बाद गांव में अन्य संभावित जगहाें पर भी पहुंचकर तीनों फरार आरोपियों की तलाश की। लेकिन पुलिसकर्मियों को मायूसी ही हाथ लगी।

विज्ञापन

59 दिन से दे रही है चकमा

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित है। वह 59 दिन से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। उसकी तलाश में मेरठ, लखनऊ, प्रतापगढ़ समेत कई अन्य शहरों में भी छापा मारा जा चुका है। हालांकि पुलिस अब तक उसे पकड़ा पाने में नाकाम है। इसके साथ ही उसकी देवरानी और अशरफ की पत्नी जैनब व ननद आयशा नूरी का भी अब तक पता नहीं लगाया जा सका है।

अपनों के बीच है सबसे ज्यादा सुरक्षित

जानकारों का कहना है कि भले ही पुलिस शाइस्ता की तलाश में कई शहरों की खाक छान रही है। हालांकि उसके लिए छिपने की सबसे मुफीद जगह उसके परिवार के करीबियों की बस्ती है। इसमें मरियाडीह से लेकर हटवा, सल्लाहपुर, भीटी, सिलना, लखनपुर, महगांव, मोहब्बतगंज, गंजिया आदि हैं। इन जगहों पर अतीक के कई करीबियाें के ठिकाने हैं।
विज्ञापन

दो और तस्वीरें वायरल

उधर मंगलवार को शाइस्ता परवीन की दो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें से एक में वह मुस्कुराते हुए, जबकि दूसरे में किसी से फोन से बातें करती नजर आ रही है। चर्चा यह भी है कि यह तस्वीरें असद के एनकाउंटर से पहले की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें