Prayagraj News : गुड्डू मुस्लिम। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आया नजर।
- फोटो : अमर उजाला।
एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संदीप चौधरी नाम को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल पुलिस को पता चला है कि पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, संदीप चौधरी के छद्म नाम से छिपा हो सकता है। उसके पास फर्जी आईडी होने की भी जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि पुलिस को चकमा देने के लिए गुड्डू मुस्लिम अपना भेष भी बदल सकता है।
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस पांच लाख के इनामी असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान और साबिर को ढूंढ रही है। बिहार, झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल में उन्हें खोजा जा रहा है। इस बीच एसटीएफ को पता चला कि गुड्डू मुस्लिम के पास संदीप चौधरी के नाम से एक फर्जी आईडी भी है। गुड्डू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले में छिपे होने की आशंका है।