इन लोगों को पर घोषित हुआ पांच लाख का इनाम
राज्यपाल की संस्तुति पर जिन लोगों पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है उसमें असद अहमद पुत्र अतीक अहमद, निवासी चकिया थाना खुल्दाबाद प्रयागराज, अरमान पुत्र समीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस प्रयागराज, गुलाम पुत्र मकसूदन निवासी मेंहदौरी थाना शिवकुटी प्रयागराज, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शफीक अहमद निवासी लाला की सराय थाना शिवकुटी, साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज शामिल हैं।
असद समेत पांचों शूटर प्रयागराज के सबसे बड़े इनामी बने
अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और गुलाम पर प्रदेश का सबसे बड़ा इनाम घोषित हुआ है। आजादी के बाद अब तक किसी भी फरार आरोपी या आरोपियों पर पांच लाख का इनाम घोषित नहीं हुआ था। पांच लाख तो दूर की बात ढाई लाख का इनाम भी इससे पहले महज कुछ ही लोगों पर रखा गया था। प्रयागराज में सबसे पहले एक लाख का इनाम 2010 में अशरफ पर रखा गया था।
नंदी हमला मामले के मुख्य आरोपी राजेश पायलट पर सबसे ज्यादा ढाई लाख का इनाम रखा गया। इसके बाद अतीक के बड़े बेटे उमर पर भी ढाई का इनाम घोषित हुआ था। फिर उमेश पाल हत्याकांड में असद समेत अन्य आरोपियों पर भी ढाई ढाई लाख का इनाम हुआ था। अब असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान और साबिर पर पांच पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। पांचों प्रयागराज के सबसे बड़े इनामी बन गए हैं।