गौरतलब है कि प्रीतम नगर निवासी खान सौलत माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का अधिवक्ता था। जिसे 28 मार्च को उमेश पाल के अपहरण कांड में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह इसी मामले में जेल में सजा काट रहा है। दो दिन पहले ही धूमनगंज पुलिस ने उमेश पाल की हत्या के मामले में उसका रिमांड बनवाया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बयान दर्ज किया जा चुका है और अब जल्द ही इस मामले में खान सौलत के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।