फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : शूटआउट में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार शहर के मशहूर ईट ऑन बिरयानी संचालक नफीस की निकली

Tue, 28 Feb 2023 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज शूटआउट में प्रयुक्त हुई सफेद रंग की क्रेटा कार शहर के मशहूर बिरयानी ईट ऑन के संचालक नफीस की निकली। चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया। आरोपी नफीस अहमद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज शूटआउट में प्रयुक्त हुई सफेद रंग की क्रेटा कार शहर के मशहूर बिरयानी ईट ऑन के संचालक नफीस की निकली। चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया। आरोपी नफीस अहमद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या में सफेद रंग की क्रेटा कार का प्रयोग किया गया था। इसी कार को चला रहे अरबाज को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने चकिया में अतीक के घर के पास से बरामद की थी। उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। कार बरामदगी के बाद पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर से मालिक का पता लगाया तो अधिकारी हैरान रह गए। क्रेटा कार सिविल लाइंस स्थित एक मशहूर बिरयानी संचालक ईट ऑन के मालिक नफीस की निकली। नफीस को भी अतीक का गुर्गा माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें