फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: फरार शूटर गुलाम के मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 20 Mar 2023 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में शूटर गुलाम की संपत्ति को स्थानीय प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। शूटर गुलाम पर पांच लाख का इनाम है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
शूटर गुलाम के घर बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उमेश की हत्या के बाद से फरार चल रहे शूटर गुलाम के घर पर बुलडोजर चल रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) यह कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शूटर गुलाम मोहम्मद का अवैध मकान और दुकान 335 वर्ग मीटर में बनी है। अवैध मकान और दुकान को गिराने के लिए पीडीए के दो बुलडोजर लगे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगों की भीड़ भी जुटी है।

आपको बता दें कि उमेश हत्याकांड के बाद से फरार शूटर गुलाम पर पांच लाख का इनाम है। गुलाम भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। इसका घर शिवकुटी थाना इलाके के तेलियरगंज में है।
विज्ञापन




उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद के खास शूटरों में से एक गुलाम की तलाश की जा रही है। बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या 24 फरवरी को की गई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस संग पीडीए ने माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड : महज छह सेकंड की देर होती तो तीन नहीं चार लोगों की जाती जान, नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने


 
विज्ञापन

13 फरवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश किया गया था पारित

उमेश हत्याकांड के बाद से अब तक माफिया अतीक अहमद के तीन करीबियों के अवैध निर्माण को गिराया जा चुका है। पीडीए के एक अधिकारी के अनुसार, शूटर गुलाम मोहम्मद ने 335 वर्ग मीटर में मानचित्र पास कराए बिना राजकीय आस्थान की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। अवैध निर्माण गिराने के लिए  पीडीए की तरफ से 13 फरवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया था। अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें