फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : उमेश की हत्या के संबंध में अतीक का बड़ा खुलासा, अधिकारियों के सवाल पर दिया यह जवाब

Sat, 15 Apr 2023 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ से पूछताछ के लिए यूपी एटीएस की टीम शनिवार को फिर धूमनगंज थाने पहुंची। अतीक और अशरफ पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। एटीएस की पांच सदस्यीय टीम दोनों माफिया भाइयों से उनके लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तान के आईएसआई से संबंधों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक और अशरफ रिमांड के दौरान धूमनगंज थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और अशरफ से पूछताछ के लिए यूपी एटीएस की टीम शनिवार को फिर धूमनगंज थाने पहुंची। अतीक और अशरफ पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। एटीएस की पांच सदस्यीय टीम दोनों माफिया भाइयों से उनके लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तान के आईएसआई से संबंधों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। माफिया अतीक अहमद अधिकारियों के सवालों का सीधे जवाब न देकर उल्टी सीधी हरकत कर रहा है। सूत्रों की मांने तो हर सवाल का जवाब वह टाल जा रहा है। वह उल्टा अधिकारियों से ही पूछ रहा है। वह अधिकारियों से बार बार एक ही बात पूछ रहा है कि उसके बेटे असद को क्यों मारा गया। असद को कहां दफनाया गया है। 

विज्ञापन


लश्कर ए तैयबा और आईएसआई के हैंडलर के बारे में जानकारी हासिल  करने के लिए एटीएस की पांच सदस्यीय टीम माफिया बंधुओं से लगातार पूछताछ कर रही है। एटीएस ने करीब 200 सवालों की लिस्ट तैयार की है। अधिकारियों की शिकायत है कि अतीक उनका सहयोग नही कर रहा है। वह सवालों के जवाब नही देना चाहता। वह उल्टे अधिकारियों से ही उल्टे सीधे सवाल पूछ रहा है। कभी बच्चों के बारे में तो कभी पत्नी के बारे में सवाल पूछ रहा है।

हालांकि शनिवार को भी उससे पूछताछ जारी रही। सूत्रों की मानें तो अतीक ने उमेश पाल से दुश्मनी की बात स्वीकार की है, लेकिन वह हत्या के बारे में जवाब नहीं दे रहा है। सूत्रों के अनुसार अतीक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उसने गवाही न देने के लिए उमेश पाल के पास करीब एक हजार बार से ज्यादा संदेश भेजा था, लेकिन उमेश उसे भाव नहीं दे रहा था। वह चारों तरफ घूमकर उसे (अतीक को) गाली दे रहा था और भला बुरा कह रहा था। अतीक ने यह भी कहा कि वह जेल से उमेश की हत्या की साजिश कैसे रच सकता है। हो सकता है उमेश की गुड्डू मुस्लिम और गुलाम हसन से कोई दुश्मनी हो।

जब अधिकारियों ही सवाल दागने लगा माफिया अतीक

सूत्रों के मुताबिक धूमनगंज थाने में पूछताछ के दौरान शनिवार को माफिया अतीक अहमद अधिकारियों से सवालों पर कभी चुप्पी साध लेता था तो कभी अधिकारियों से ही उल्टे सवाल दागने लगता था। जेल में मोबाइल के इस्तेमाल के सवाल पर उसने अधिकारी से ही पूछ लिया कि आप ही बताइये कि जब जैमर लगा है तो कैसे जेल में कैसे मोबाइल का इस्तेमाल कर सकता हूं। कई सवालों पर वह चुप्पी साध लेता था। वह अधिकारियों से बेटे की मौत के बारे में ही बार-बार पूछता था। सूत्रों के मुताबिक उसने अधिकारियों से कहा कि बताओ असद को कितनी गोलियां मारी गई थीं. उसका शव लेने के लिए झांसी कौन गया है। सूत्रों के मुताबिक उसने अधिकारियों से कहा कि बेटे के जनाजे में मुझे जाने की अनुमति मिलनी चाहिए, यह मेरा अधिकार है। 
विज्ञापन

अतीक ने एसटीएफ को दी धमकी
बेटे असद के एनकाउंटर पर अतीक ने अपना आपा खो दिया है। धूमनगंज थाने में पूछताछ के दौरान उसने एसटीएफ के अधिकारियों को ही धमकी दे दी। सूत्रों के अनुसार जब असद द्वारा उमेश पाल को गोली मारे जाने का सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि अब असद का नाम क्यों लेते हुए अब तो वह मर चुका है। उसने कहा कि अगर वह जिंदा रहा तो वह बेटे की मौत का बदला जरूर लेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें