फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand :  धूमनगंज से कौशाम्बी तक रात भर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Mon, 27 Feb 2023 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार देर रात भारी संख्या में पुलिस बल ने अतीक के घर के आसपास से चेकिंग शुरू दी। दर्जनों घरों को खंगाला गया। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि अतीक का बेटा असद रात में ही कहीं निकल गया था। गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान रात भर रहने के बाद सुबह यहां से भागे थे।

विज्ञापन
Prayagraj News : Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने रविवार की रात से लेकर सोमवार तड़के चकिया, कसारी मसारी से लेकर कौशाम्बी के दर्जनों गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस का मानना है कि शूटरों ने भागने से पहले हत्या में प्रयुक्त असलहों को यहीं कहीं छिपाया है। असलहों तथा अन्य सुबूतों की तलाश में खोजबीन की गई। इस दौरान करीब डेढ़ सौ घरों की तलाशी ली गई।

रविवार देर रात भारी संख्या में पुलिस बल ने अतीक के घर के आसपास से चेकिंग शुरू दी। दर्जनों घरों को खंगाला गया। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि अतीक का बेटा असद रात में ही कहीं निकल गया था। गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान रात भर रहने के बाद सुबह यहां से भागे थे। यहां से भागते समय उन लोगों ने असलहे छिपा दिए हैं। असलहों तथा अन्य सुबूतों की तलाश में चकिया से शुरू हुआ सर्च अभियान कालिंदीपुरम में भी चलाया गया। इसके अलावा धूमनगंज, असरौली, हटवा, नीवा, पूरामुफ्ती और कौशांबी बार्डर के करीब एक दर्जन गांवों में खोजबीन की गई।

विज्ञापन


इस दौरान जितने लोग शक दायरे में थे, सभी के दरवाजे खटखटाए गए। कुछ लोगों ने दरवाजा नहीं तोड़ा तो उसे तोड़ दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान असलहे और हथियार मिले कि नहीं, इस बारे में पुलिस अफसरों ने अभी कुछ नहीं बताया। अफसरों का कहना है कि खोजबीन के दौरान पुलिस को कई जानकारी मिली हैं जिसे अभी साझा नहीं किया जा सकता। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को शक के आधार पर पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल कॉल डीटेल्स तथा मालूमात हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें