कोर्ट से खारिज हो चुकी है अग्रिम जमानत याचिका
शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत याचिका एमपीएमएलए कोर्ट से खारिज की जा चुकी है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद अब सरेंडर करने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। शाइस्ता के बेटे असद पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी वही है। गोली चलाते उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।