फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS: कलम से लेकर पिस्टल तक चलाएंगी बेटियां, 19 का डिप्टी कलेक्टर, 25 अभ्यर्थियों का डिप्टी एसपी पद पर चयन

Sat, 08 Apr 2023 05:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिन क्षेत्रों में कभी महिलाओं की भागीदारी न के बराबर होती थी, वहां अब बेटियां ने तेजी से कदम बढ़ाएं हैं। कलम से लेकर पिस्टल चलाने तक बेटियां अब किसी से पीछे नहीं हैं। पीसीएस-2022 का परिणाम इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन क्षेत्रों में कभी महिलाओं की भागीदारी न के बराबर होती थी, वहां अब बेटियां ने तेजी से कदम बढ़ाएं हैं। कलम से लेकर पिस्टल चलाने तक बेटियां अब किसी से पीछे नहीं हैं। पीसीएस-2022 का परिणाम इसका जीता जागता उदाहरण है।

विज्ञापन


पीसीएस-2022 के तहत एसडीएम के कुल 39 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है और इनमें से आधी बेटियां हैं। एसडीएम के पद पर 29 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं, डिप्टी एसपी के 93 पदों में से 25 पदों पर महिला अभ्यर्थियों को चयनित घाेषित किया गया है, कुल पदों के मुकाबले एक चौथाई से अधिक हैं।

टॉप टेन की मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है और खास यह कि इनमें से आठ महिला अभ्यर्थी हैं। वहीं, टॉप-20 की बात करें तो इनमें से 13 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 25 में नौ पदों, पंचायत राज अधिकारी के दो में से एक पद, ट्रेजरी अफसर के 15 में से चार पदाें और जिला समाज कल्याण अधिकारी के छह में से तीन पदों पर महिला अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

यूपीएससी से आगे निकला यूपीपीएससी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। वह रिजल्ट जारी करने को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से भी आगे निकल गया है। यूपीपीएससी ने पहले ही तैयारी कर ली थी कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम से पहले पीसीएस-2022 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 15 अप्रैल से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी थी और आयोग ने सात अप्रैल को पीसीएस का परिणाम जारी कर दिया। इससे सत्र भी अब पूरी तरह से पटरी पर गया है।
विज्ञापन

वैकल्पिक विषयों वाली अंतिम परीक्षा थी पीसीएस-2022

पीसीएस-2022 की परीक्षा कई कारणाें से हमेशा के लिए अभ्यर्थियों को याद रहेगी। पहली बार किसी पीसीएस परीक्षा की पूरी प्रक्रिया 10 माह में पूरी कर ली गई। वहीं, इसी परीक्षा के साथ ही पीसीएस में वैकल्पिक विषयों की अनिवार्यता भी समाप्त हो गई। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय नहीं होंगे। अब तक पीसीएस मेंस में सामान्य हिंदी, निबंध, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय की परीक्षा होती थी। वैकल्पिक विषय के दो प्रश्नपत्र होते थे, लेकिन पीसीएस-2023 से वैकल्पिक विषय की जगह सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष दो नए प्रश्नपत्र शामिल किए जाएंगे।

हालांकि, इस बार इंटरव्यू में शामिल जो अभ्यर्थी चयन से चूक गए हैं, उनके लिए अगली परीक्षा में चुनौती बढ़ने जा रही है। वर्षों से वैकल्पिक विषयों की तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को अब नए सिरे से तैयारी करनी होगी। पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 14 मई को और मुख्य परीक्षा 23 सितंबर से प्रस्तावित है।

ऐसे में अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए वक्त बहुत कम बचा है। प्रारंभिक परीक्षा को महज 37 दिन शेष रह गए हैं। वहीं, मुख्य परीक्षा के लिए तकरीबन साढ़े पांच का वक्त बाकी रह गया है। जो अभ्यर्थी वर्षों से वैकल्पिक विषयों की तैयारी में लगे हुए थे, उन्हें अब पूरी तरह से तैयारी की दिशा बदली पड़ेगी और सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष प्रश्नपत्रों की तैयारी में जुटना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें