शृंग्वेरपुर धाम के मलाक बलऊ बिछिया में रविवार को जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच उल्दा इलेवन और चकिया क्लब के बीच खेला गया। जिसमें उल्दा की टीम ने 71 रन से मैच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए उल्दा इलेवन की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में चकिया की टीम महज 92 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के मिथुन सरोज चुने गए।
क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है इसलिए ऐसे आयोजन क्षेत्र के लिए लाभकारी हैं। आयोजक शेखर पटेल रहे। इस मौके पर अपना नेता राजेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र यादव, पूर्व प्रधान संजय तिवारी, जंगी लाल मौर्य, धर्मेन्द्र गुप्ता, तिलकधारी यादव, अमन, रज्जन साहू, विकास पटेल मौजूद रहे।