फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इमामगंज को हराकर बिहरिया की खिताबी जीत, अनूप बने हीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के जहीदपुर मोहल्ले में आयोजित जेडपीएल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इससे पहले दो सेमीफाइनल मैच हुए। जिनमें प्रतापगढ़ की सफीर इलेवन बिहरिया ने सैफाबाद को हराया। जबकि इमामगंज ने होलागढ़ को मात दी। दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया। जहां बिहरिया ने खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन


फाइनल में इमामगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 66 रन बनाए। बिहरिया के गेंदबाज बिट्टू ने 17 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में बिहरिया टीम के सलामी बल्लेबाज अनूप तिवारी व अजय भाटिया ने 6.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अनूप जीत के हीरो बने।
कमेंट्री अफजल इलाहाबादी और अखिलेश मिश्र ने की। निर्णायक की भूमिका अंसार अहमद और दानिश नेहाल ने निभाई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने कहा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कस्बे में खेल मैदान की सख्त जरूरत है। विजेता टीम बिहरिया को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी भेंट की गई। जबकि उपविजेता इमामगंज को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज बिहरिया के अनूप तिवारी को मिला। टूर्नामेंट के आयोजक कमाल अरशद ने आभार जताया। इस अवसर पर रिजवान फारूकी, अदनान फारूकी, मो. अरशद, कामरान अहमद, नफीस अहमद, फहीम उद्दीन, राहुल गुप्ता, राजाबाबू, राधेश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें