फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को 77 कैदियों के जीवन में बिखरेगा उजाला

Fri, 20 Nov 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन
इस बार का गणतंत्रता दिवस 77 कैदियों के जीवन में नया उजाला लेकर आएगा। आजीवन कारावास काट रहे इन कैदियों के रिहाई के लिए मंडल स्तर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। आगामी 26 जनवरी से पहले शासन की मुहर लगने के बाद इन सभी कैदियों की रिहाई जेल प्रशासन करेगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि शासन के मंशानुरूप हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर जेलों से ऐसे कैदियों की रिहाई की जाती है, जिनका चाल चलन जेल में ठीक रहा है और जो निराश्रित, बुजुर्ग और असहाय हो चुके हैं। इसके लिए प्रदेश की सभी जेलों से शासन को रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाती है। इस बार प्रयागराज मंडल से गणतंत्र दिवस पर 77 कैदियों का नाम इस लिस्ट में शासन को भेजा गया है।

जिनमें नैनी सेंट्रल जेल के 75 एवं चित्रकूट तथा हमीरपुर जिला जेल से एक-एक कैदी शामिल हैं। यह सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा पाने वाले ऐसे कैदी हैं, जिन्होंने अपनी सजा का 16 साल जेल में काट लिया है और इस समयावधि में इनकी गतिविधि और चाल चलन दुरुस्त रहा है। इसके लिए 19 नवंबर को लिस्ट बनाकर डीआईजी जेल की ओर से शासन को भेज दी गई है। लखनऊ से शासनस्तर पर मुहर लगने के बाद गणतंत्र दिवस पर इन सभी कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन

 
  • इस बार गणतंत्र दिवस पर कुल 77 कैदियों की रिहाई का डिटेल शासन को आज ही भेजा गया है। पूरे मंडल की जेलों से यह आंकड़ा है। जो अंतिम है। अब इसके बढ़ने की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। गणतंत्र दिवस से पहले शासन से आदेश मिलने पर इनकी रिहाई सुनिश्चित कराई जाएगी। - बीआर वर्मा, डीआईजी जेल, नैनी, प्रयागराज।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें