फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्नान करते समय दो किशोर गंगा में समाए, एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन शुरू

Sun, 04 Jun 2023 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी संकेत प्रजापति (15) पुत्र ज्ञानचंद प्रजापति और मंदीप प्रजापति (15) पुत्र राजकुमार प्रजापति गांव के ही डीहा गंगा घाट पर रविवार को सुबह करीब आठ बजे स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में समा गए। किशोरों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
गंगा में समाए किशोरों की खोजबीन के लिए पहुंची एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र क डीहा गंगा घाट पर स्नान करने गए दो किशोर गंगा में समा गए। साथ स्नान करने गए ग्रामीणों के शोरगुल मचाने पर कुछ ग्रामीणों ने पानी में जाकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर में गोताखोर पहुंच गए और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

विज्ञापन








करछना थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी संकेत प्रजापति (15) पुत्र ज्ञानचंद प्रजापति और मंदीप प्रजापति (15) पुत्र राजकुमार प्रजापति गांव के ही डीहा गंगा घाट पर रविवार को सुबह करीब आठ बजे स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में समा गए। साथ में घाट पर स्नान कर रहे ग्रामीणों और दोस्तों ने उनके डूबते उतराते देख शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।

Trending Videos

गंगा घाट पर दो किशोरों के डूबने की सूचना पर जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
कई घंटे से चल रहा है सर्च अभियान

इस पर कई मछुआरों ने गंगा में छलांग लगा दी। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में गोताखोर और पुलिस ने भी घाट पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोपहर 12 बजे तक दोनों किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका था। बच्चों के डूबने की सूचना पर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए। 

गंगा में सर्च अभियान चलाते एसडीआरफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला।
एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची

किशोरों के गंगा में डूबने की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ के जवानों ने काफी देर तक गंगा में सर्च अभियान चलाया। मोटर बोट और जाल के माध्यम से दोनों किशोरों खोजबीन की गई। घाट पर भारी भीड़ जमा रही। एसडीआरएफ के साथ ही मछुआरे और पुलिस के जवान भी पानी में उतरे। गांव के लोगों ने भी घंटों मशक्कत की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन

संकेत प्रजापति और मंदीप प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
घाट पर नहीं लगाया गया था खतरे के निशान का संकेतक

घटना के बाद घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों बच्चों के डूबने के बाद गंगा में स्नान कर रहे लोग बाहर आ गए और लोगों में दहशत फैल गई है। गर्मी का मौसम होने के कारण आजकल गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। गंगा का जलस्तर घटने के कारण घाट भयावह हो गए हैं। घाटों पर खतरे से संबंधित संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण लोग नहाते समय गंगा में समा जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें