एक माह पहले देवर की हो चुकी है मौत
मृतका की छोटी बेटी रोशनी छह माह की है। बड़ा बेटा हेमंत उर्फ मन (9), बेटी उजाला (7) का रोरकर बुरा हाल रहा। सूचना पर दलबल के साथ इंस्पेक्टर मांडा अरविंद कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बीते करीब एक माह पहले मृतका का देवर उमेश एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया था। जिसके बाद से मृतका पुष्पा की दिमागी हालत बिगड़ी हुई थी। जबकि मायके पक्ष के लोग विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए हंगमा करने लगे।
इलाकाई पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को समझा- बुझाकर शव को पीएम हेतु शहर भेज दिया। मामले में इंस्पेक्टर मांडा एके गौतम ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।