फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी समारोह में दो युवकों के बीच चले चाकू, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Thu, 05 Jun 2025 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवाबगंज के लालगोपालगंज के निंदूरा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। समारोह के दौरान दो लोगों के बीच चाकूबाजी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज के लालगोपालगंज के निंदूरा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। समारोह के दौरान दो लोगों के बीच चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि उनके बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


गांव के रहने वाले इंद्रपाल की बेटी सुनीता की शादी कुंडा के लक्ष्मणपुर (पूर्व बहोरीपुर) निवासी दयाराम के बेटे प्रेम कुमार से तय हुई थी। बुधवार को बरात धूमधाम से आई और पारंपरिक रस्मों के साथ स्वागत व जलपान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी में इंद्रपाल के साढ़ू सुरेश कुमार (45) निवासी सिया, बाघराय प्रतापगढ़ भी आए थे, जबकि गांव का ही अमन (38) अपने भाई आदित्य के साथ समारोह में शामिल हुआ था। सुरेश और अमन एक ही ईंट भट्ठे पर काम करते थे।

दोनों बातचीत कर रहे थे कि अचानक गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने सब्जी काटने वाले चाकू से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में सुरेश और अमन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और गांव वालों ने आननफानन दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें शहर रेफर कर दिया। रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया, जबकि सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। झगड़े में बीच बचाव के दौरान अमन का भाई आदित्य भी मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और चश्मदीदों से पूछताछ की। नवाबगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक और घायल युवक के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें