फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराने से दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत

Wed, 08 Sep 2021 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के जौदहा करहिया निवासी दीपांशु (18) पुत्र शेर बहादुर अपने साथी कमालगंज रतासो निवासी सुधीर शर्मा (22) के साथ बुधवार को कोचिंग पढ़ने रायबरेली शहर गया हुआ था। कोचिंग खत्म होने के बाद दोनों छात्र सांगीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने पहुंच गए।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोचिंग से दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे दो छात्रो की विद्युत पोल से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के जौदहा करहिया निवासी दीपांशु (18) पुत्र शेर बहादुर अपने साथी कमालगंज रतासो निवासी सुधीर शर्मा (22) के साथ बुधवार को कोचिंग पढ़ने रायबरेली शहर गया हुआ था। कोचिंग खत्म होने के बाद दोनों छात्र सांगीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने पहुंच गए। दर्शन करने के पश्चात लगभग दो बजे दोनों छात्र बाइक से अपने घर के लिए निकले।

उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज बाजार के समीप बापू इंटर कॉलेज के सामने विद्युत पोल से छात्रों की अनियंत्रित बाइक जा भिड़ी। हादसे मे दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घंटे भर के प्रयास के बाद मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। उदयपुर पुलिस ने शवों की शिनाख्त होने के बाद पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बारे मे उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने अभी घटना के बारे मे कोई तहरीर नही दी है। मृतकों के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें