फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में अगवा युवती का धर्मांतरण कर कराई शादी, तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 02:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले कथित प्रेमी, उसके भाई व मामा समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहे एक अन्य अभियुक्त की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक साल पहले घर से अगवा युवती का धर्मांतरण कराकर मुस्लिम युवक के साथ जबरन शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले कथित प्रेमी, उसके भाई व मामा समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहे एक अन्य अभियुक्त की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के एक गांव की युवती साल भर पहले जुलाई 2020 में शादी के एक दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने मामले में गांव के ही रहने वाले युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ कोखराज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोखराज पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी तभी युवती के धर्मांतरण करने की बात सामने आई।

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी राधेश्याम ने पत्रकारों को बताया कि कथित प्रेमी अस्सन रजा ने पहले तो युवती को उसके घर से अगवा किया। बाद में युवती ने जब अस्सन से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने धर्मांतरण करने की बात कही। प्रेमी अस्सन के कहने पर उसके भाई मुस्तफा ने युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर हिंदू से मुस्लिम बना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मुस्तफा ने युवती को मूरतगंज में रहने वाले अपने मामा अतीक के यहां करीब एक महीने तक बंधक बनाए रखा और फिर तीसरे व्यक्ति गुलाम गौस के साथ जबरन शादी करा दी। पुलिस ने अस्सन रजा, उसके भाई मुस्तफा और मूरतगंज बाजार में रहने वाले प्रेमी के मामा अतीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें