फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संगम नोज पर दो सगी बहनों की डूबने से मौत, एक को बचाया; पूजा में शामिल होने आईं थीं माता-पिता के साथ

Mon, 18 Dec 2023 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज की संगम नोज पर दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक को बचा लिया गया है। बलिया से दारागंज स्थित मौसी के घर माता-पिता के साथ पूजा में शामिल होने आईं थीं।
विज्ञापन
संगम नोज पर स्नान करने बलिया से आई दो युवतियां स्नान करते वक्त डूबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नोज पर रविवार दोपहर गंगा स्नान करने गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि साथ में डूब रही मामा की बेटी को नाविकों ने बचा लिया। दोनों बहनें अपने माता-पिता के साथ दारागंज स्थित मौसी के घर पूजा में शामिल होने आईं थीं। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बलिया के बासडीह थाने के हुसैनाबाद निवासी राजगीर अनिल अपनी पत्नी बेबी, दो बेटियां प्रीति (16) व प्रियंका (18) मां शनिचरी देवी, सास पूनम, बहन छठिया देवी और साथ में साले की बेटी पिंकी (22) के साथ शुक्रवार को दारागंज स्थित अपनी साली के यहां देवी पूजा में शामिल होने के लिए आए थे। 

अनिल ने बताया कि सोमवार को मसूरिया माई के धाम में निशान लेकर जाना था। उसी की तैयारी हो रही थी। रविवार को प्रीति, प्रियंका व पिंकी अपनी दादी, नानी व अन्य के साथ संगम स्नान करने आईं थीं। बताया जाता है कि स्नान करते समय तीनों डीप बैरीकेडिंग पार कर गईं। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


दादी व नानी से अलग होकर नहा रही थी तीनों लड़कियां
छठिया देवी ने बताया कि बेटियों की दादी शनिचरी व नानी पूनम संगम नोज के किनारे व तीनों लड़कियां उनसे कुछ दूरी पर स्नान रहीं थीं। तभी तीनों डीप वॉटर बैरीकेडिंग के नीचे से डुबकी लगाकर पार हो गईं और गहने पानी में चली गईं। तीनों एक साथ डूबने लगीं, जिसे देख पास में स्नान कर रहे अन्य लोग चिल्लाना शुरू कर दिया। 

वहां मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी मगर पिंकी को ही बचा पाए बाकी, दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं। दोनों बहनों को खोजने के लिए गोताखोरों को पानी में उतारा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रीति का शव पानी से बाहर निकाला। जबकि, प्रियंका का शव चार घंटे के बाद मिल पाया।

 
विज्ञापन

हे गंगा मइया हमरे नातिन के दइद
दोनों बहनों के गंगा में डूबने के बाद परिजन बेसुध हो गए। दादी शनिचरी देवी व नानी पूनम का बुरा हाल था। दादी रोते-रोते कह रही थी, हे गंगा मइया महरे नातिन के दइद। वहां मौजूद अन्य परिजन किसी तरह उन्हें संभाला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें