फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत

विज्ञापन
मानधाता के कुल्हीपुर सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद थाने बाहर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रयागराज जनपद की सीमा पर ट्रैक्टर और पिकअप में आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मानधाता और मऊआइमा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। 16 घंटे बाद मानधाता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मानधाता के कुल्हीपुर तथा प्रयागराज के मऊआइमा थाना के घूरघाट सीमा पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पिकअप और ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक मानधाता थाना के खमपुर निवासी अभय कुमार गुप्ता (20) और ट्रैक्टर के खलासी बजरंगी लाल (36) निवासी जगबंधनपुर थाना सरायइनायत प्रयागराज की मौके पर मौत हो गई।
पिकअप मऊआइमा से लौट रही थी, जबकि कुल्हीपुर से गिट्टी गिराकर ट्रैक्टर मऊआइमा की ओर जा रहा था। इस बीच हादसा हो गया। सूचना पर दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मानधाता के साथ प्रयागराज पुलिस को खबर दी। सीमा विवाद के चलते दोनों शव को उठाने के लिए पुलिस तैयार नहीं थी। रातभर मानधाता थाने में चली पंचायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भाई के तिलक के दिन उठी पिकअप चालक की अर्थी
मानधाता थाना के खमपुर निवासी अभय कुमार गुप्ता पिकअप चलाता था। शुक्रवार को ही उसके भाई का तिलक था। कन्या पक्ष के लोगों ने सुबह 11 बजे तक आने की बात कही थी, लेकिन शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। तिलकोत्सव के पहले ही हादसे में अभय की मौत हो गई। मंगलगीतों की जगह उसके घर पर कोहराम मच गया। जिस समय तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ठीक उसी समय उसकी अर्थी परिजनों को उठानी पड़ी। पांच भाई-बहनों में अभय तीसरे नंबर पर था। उधर, हादसे में मरा ट्रैक्टर का खलासी बजरंगी दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई लल्ला बिंद मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा राजू आठ साल और छोटा मुन्ना पांच वर्ष का है।
परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा
शुक्रवार सुबह मृतक अभय के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि बजरंगी खलासी है तो चालक कौन है। हादसे के बाद वह अपने साथी को छोड़कर क्यों चला गया।

मृतक अभय गुप्ता। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें