आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने उत्तर प्रदेश में नई रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य सहजनवा और दोहरीघाट के बीच होगा। इसमें 81.17 किलोमीटर का दायरा कवर किया जाएगा। इसके निर्माण में कुल 1319.75 करोड़ रुपये की लागत लगेगी।