फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन में ब्लैक फंगस के दो नए संक्रमित भर्ती, एक दिल्ली रेफर 

Sat, 29 May 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • जिले में अब तक सामने आ चुके हैं 12 मामले, जांच कराने गए संदिग्ध संक्रमित आए नहीं दोबारा
विज्ञापन
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लैक फंगस के दो नए संक्रमित शनिवार को सामने आए। दोनों को एसआरएन अस्पताल के सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती कर जांच को नमूने भेजे गए हैं। अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस संक्रमितों की संख्या दस हो गई है। एक संक्रमित महिला को उसके परिजन उपचार के लिए रेफर कराकर दिल्ली ले गए। दो मरीज पहले ही एजीपीजीआई लखनऊ रेफर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नाक, कान, गला रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के मुताबिक कोरोना के लक्षण दिखने पर दो लोगों को भर्ती किया गया है। एक महिला महिला को परिजनों के अनुरोध पर दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया है। संक्रमितों में एक कोरोना तथा अन्य पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती हैं। 
सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत और डॉ. राम सिया सिंह के मुताबिक पांच ब्लैक फंगस संक्रमितों की सर्जरी की जा चुकी है। सभी की स्थिति बेहतर है। डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिन ब्लैक फंगस संक्रमितों की सर्जरी की गई है, उनकी 15 दिन बाद इंडोस्कोपी की जाएगी। इस बीच विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 

मरम्मत कार्य के लिए ओटी बंद

नाक, कान, गला रोग विभाग की ओटी तकनीकी खामी के चलते दो दिन से बंद है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के बाद कुछ तार शार्ट सर्किट के बाद चिपक गए। इससे ओटी के संचालन में बाधा आई। तकनीकी टीम को मरम्मत के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें