फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Case :16 लाख हड़पने में शाइन सिटी निदेशक भाइयों पर दो और केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 30 Oct 2022 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ताहिरपुर झूंसी निवासी राजेंद्र प्रसाद गौतम ने आरोप लगाया है कि निवेश के नाम पर जसीम खान के जरिए उसने राशिद व आसिफ नसीम को कुल 12.51 लाख रुपये दिए। लेकिन समयावधि पूरी होने के बावजूद रकम नहीं लौटाई गई।
विज्ञापन
शाइन सिटी कंपनी का एमडी आसिफ नसीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारों करोड़ की ठगी के आरोपी शाइन सिटी निदेशक भाइयों राशिद व आसिफ नसीम पर 16 लाख हड़पने में दो और केस दर्ज किए गए हैं। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमे दर्ज हुए हैं। पहला मुकदमा राजभान पटेल निवासी डौलहा मेजा खास ने लिखाया है। उसने पुलिस को बताया है कि प्लॉट के नाम पर कंपनी निदेशकों ने शिवमहिमा कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय में 4.22 लाख रुपये लिए। लेकिन न प्लॉट दिया और न ही रुपये वापस किए। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तब उसने कोर्ट में गुहार लगाई। 

विज्ञापन



उधर ताहिरपुर झूंसी निवासी राजेंद्र प्रसाद गौतम ने आरोप लगाया है कि निवेश के नाम पर जसीम खान के जरिए उसने राशिद व आसिफ नसीम को कुल 12.51 लाख रुपये दिए। लेकिन समयावधि पूरी होने के बावजूद रकम नहीं लौटाई गई। सुनवाई नहीं होने पर उसने भी कोर्ट में गुहार लगाई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शाइन सिटी से संबंधित मामलों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। ऐसे में जल्द ही मुकदमों से संबंधित दस्तावेज भेज दिए जाएंगे। 


युवक को मारपीट कर चुरा ले गए स्कूटी
अशोक नगर निवासी आदित्य कुमार ने मारपीट कर स्कूटी चुरा ले जाने का मुकदमा दर्ज सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि राजापुर से बाबा चौराहे की ओर जाते वक्त बाइक में टक्कर लगने पर चार-पांच लोगों ने उसे पीट दिया। साथ ही स्कूटी गिरने से जख्मी साथी की ओर जाते ही स्कूटी चुराकर भाग निकले। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें