इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 2 छात्रों की डेंगू से मौत हो गई। 24 घंटे में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप मच गया है। अभिषेक कुमार पटेल और अंकित कुशवाहा बीए फाइनल वर्ष के छात्र थे। अभिषेक का उपचार मेदांता लखनऊ में चल रहा था, जबकि अंकित कुशवाहा प्रयागराज के विनीता हॉस्पिटल में एडमिट थ्। कुछ दिन पहले इन्हें बुखार हुआ था और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। लगातार प्लेटलेट्स घटने के चलते उनकी जान चली गई।