फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाई टेंशन तार की चपेट में आए दो राजगीर, झुलसे

Sun, 22 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शनिवार को सायं 5 के करीब काम करने के दौरान दो राजगीर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए और झुलस गए। बिजली करंट से झुलसे राजगीरों को तत्काल कोरांव बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

महेंद्र कुशवाहा व सुरेंद्र कुशवाहा निवासी बेरी थाना कोरांव दोनों राजगीर हैं। गांव के ही विक्रम कुमार सिंह के यहां मकान में दीवार जुड़ाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजरे 11000 बोल्ट बिजली करंट के तार की चपेट में आ गए। जिससे दोनों राजगीर झुलस गए। एसडीओ विद्युत कोरांव चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि जितने लोगों के घरों के ऊपर से तार गुजरा हुआ है। सभी लोग एप्लीकेशन लिखकर एक्सईएन के नाम दे। तार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें