फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन में आर्थोपेडिक विभाग के दो जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव, ओटी बंद, वार्ड सील कराया गया

Wed, 08 Jul 2020 08:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दो और जूनियर डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ आर्थोपेडिक विभाग के सभी जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


उनकी बृहस्पतिवार को जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही वार्ड को सील कर सैनिटाइज करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे काम किया जाएगा। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र पॉजिटिव आए एक छात्र के संपर्क में थे। 

चिकित्सालय में पांच दिन पहले सर्जरी विभाग का एक पीजी छात्र पॉजिटिव आया था। दोनों उसी के संपर्क में थे। दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो दोनों की कोरोना की जांच कराई गई। बुधवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विभाग में दो और पीजी छात्रों की तबीयत खराब है। आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव ने कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता कर सभी छात्रों और फैकेल्टी सदस्यों को क्वारंटीन करा दिया है। शुक्रवार को सभी की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही विभाग के ओटी को बंद कर दिया गया है। विभाग की ओपीडी से लेकर फैकेल्टी मेंबरों के बैठने के कक्ष और ट्रामा सेंटर को सैनिटाइज कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें