फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 90 लाख का गांजा बरामद 

Fri, 11 Jun 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एसटीएफ नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा, उड़ीसा से ट्रक में लाई जा रही थी खेप
विज्ञापन
एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पकडे गांजा तस्कर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नशे के सामान की सप्लाई की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। एसटीएफ व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने हंडिया में 90 लाख का गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक सरगना का भतीजा है। एसटीएफ का कहना है कि सरगना समेत दो की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, एनसीबी टीम को लेकर शुक्रवार को वाराणसी हाईवे पर हंडिया में चकमदा-वासुपुर गांव के बीच ट्रक को पकड़ा गया। तलाशी में इसके भीतर बने कैबिनेट से 4.70 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में कमलेश यादव निवासी चकहरबंश भटान, ज्ञानपुर भदोही व कुशल सिंह बिगहिया हंडिया शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि  वह अंतराज्यीय तस्कर गिरोह के सदस्य हैं जिसका सरगना कुशल का चाचा रूपम सिंह निवासी हंडिया है और गिरोह में दिनेश सिंह निवासी जंगीगंज भदोही भी शामिल है।

बताया कि वह उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से गांजे की खेप लाकर प्रयागराज व आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। गिरोह महीने भर में चार से पांच बार तस्करी कर गांजे की खेप लाता है। एसटीएफ ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 90 लाख रुपये है। फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें