सोरांव में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर सुनीता ओझा व इंस्पेक्टर आशुतोष की दोस्ती है। वहीं हाल ही में सुनीता का स्थानांतरण लखनऊ सेक्टर-11 में हो गया था। बताया जा रहा है कि वहां सुनीता ओझा की एक शीरा व्यवसायी से कुछ समस्या चल रही थी। जिसे लेकर दो दिन पहले आशुतोष वहां पहुंचे और व्यवसायी से उनकी बहस हो गई।
लखनऊ जाकर शीरा कारोबारी से वसूली करने के आरोप में करछना में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर आशुतोष उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। दरअसल, लखनऊ के शीरा कारोबारी को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर आबकारी आयुक्त ने यह कार्रवाई की। वहीं, इस मामले में लखनऊ की आबकारी इंस्पेक्टर सुनीता ओझा व एक सिपाही को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोरांव में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर सुनीता ओझा व इंस्पेक्टर आशुतोष की दोस्ती है। वहीं हाल ही में सुनीता का स्थानांतरण लखनऊ सेक्टर-11 में हो गया था। बताया जा रहा है कि वहां सुनीता ओझा की एक शीरा व्यवसायी से कुछ समस्या चल रही थी। जिसे लेकर दो दिन पहले आशुतोष वहां पहुंचे और व्यवसायी से उनकी बहस हो गई। इस दौरान उसे धमकाने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। वहीं, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल मुख्यालय प्रवर्तन में तैनात इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को प्रयागराज में करछना आबकारी इंस्पेक्टर नियुक्त किया है।