एनसीआर वरिष्ठ खंड अभियंता(पीएस) कार्यालय के दो कर्मचारी महीनों से नदारद हैं। एक लिपिक के लगातार अनुपस्थित रहने की वजह से काम प्रभावित होने पर दूसरे कर्मी को चार्ज दिया गया ,लेकिन वेतन भुगतान से संबंधित दस्तावेज, प्रतिभूतियां, प्रमोशन आर्डर, प्रमोशन नोटिंग, रेल राजस्व से संबंधित दस्तावेज और पत्रावलियां उसे हस्तांतरित नहीं की गईं। इससे जहां काम प्रभावित हो गया है, वहीं कई जरूरी फाइलें भी नहीं मिल पा रही हैं। इस मामले की रिपोर्ट कानपुर के वरिष्ठ खंड अभियंता ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता प्रयागराज को दी है। इसे अभियंता और लिपिक के बीच खींचतान का नतीजा भी बताया जा रहा है।
उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (पीएस) कानपुर ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सा) प्रयागराज को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि तक्नी-1 मनोज कुमार सिंह बीते सात मार्च से अब तक कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उनके पास जो पत्रावलियां और कर्मचारियों के वेतन भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड थे, वह भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। काम बाधित होने पर उनकी जगह वरिष्ठ लिपिक प्रमेंद्र कुमार गौतम कौ चार्ज दिया गया, लेकिन उनके पास पत्रावलियां उपलब्ध नहीं है।