फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भाजपा चाका मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिले के चाका मंडल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को चक पूरे कलां सारंगापुर में संपन्न हो गई। कार्यशाला में सात सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ किया। द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण दिया। तृतीय सत्र में कार्य पद्धति विषय पर काशी क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने मार्गदर्शन किया। दूसरे दिन चौथे सत्र में कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला मंत्री पृथ्वीपाल सिंह , नागेश्वर निषाद, राकेश पटेल, गौतम भारतीय ने की। प्रशिक्षण में पार्षद बलराज पटेल, विजय पासवान, अनूप भारतीय, आर के शर्मा, मोहित अग्रवाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें