फोटो परिचय-सैदाबाद कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर
केशव शिक्षा सदन इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेश कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्रों तक पहुंचने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। मौके पर संतोष शुक्ल, प्रवेश पांडेय, मनोज निषाद, अजय पांडेय, बृजेश कुमार, महेश पांडेय, धनंजय पांडेय और मंगल मिश्र आदि मौजूद रहे।