एक करोड़ और न लाने पर करने लगे प्रताड़ित
शादी के बाद जब शैव्या ससुराल पहुंची तो कुछ ही दिनों उस पर ससुरालवाले दबाव बनाने लगे कि वह अपने पिता से एक करोड़ और मांगे। उसने मना किया तो उसका मोबाइल छीन कर कोठरी में बंद कर दिया गया। तरह तरह से उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। शैव्या ने मौका पाकर पड़ोसी के मोबाइल से पिता को सारी बात बताई तो वह उसे बिदा कराकर सिविल लाइंस ले आए। इसके दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई। रात में बातचीत के दौरान पल्लव ने कांटा चम्मच से उस पर हमला कर दिया।
उसे कई जगह चोटें आईं। लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस भी आ गई। हालांकि उस समय तो घर परिवार के लोगों ने मामला शांत करा दिया। ससुराल वाले चले गए लेकिन बाद में कहा, एक करोड़ नहीं दिया तो वह शैव्या को वापस नहीं ले जाएंगे। घर वालों ने विचार विमर्श के बाद ससुराल वालों के खिलाफ सिविल लाइंस में तहरीर दी। पल्लव, उसके पिता पवन और मां रितु गुप्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
युवती को कार ने टक्कर मारी, पति के खिलाफ रिपोर्ट
सिविल लाइंस में प्रयाग संगीत समिति के पास सड़क पार कर रही प्रिया को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्रिया ने 20 अप्रैल को अपने पति संजय कुमार सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरअसल प्रिया ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पति ने ही किसी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें कुचलने का प्रयास किया।