हॉस्टल में दबिश, कमरे में लगा मिला ताला
उधर घटना की जानकारी पर विवि चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने रात में ही हॉस्टल में दबिश दी। इस दौरान उस कमरे में ताला लगा मिला जहां घटना हुई। पूछताछ में पता चला कि कमरा एलएलएम छात्र अमरीश कुमार यादव निवासी मऊआइमा को आवंटित है। लेकिन वह हॉस्टल में नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बिगड़ गई थी संगत, हॉस्टल में था आना-जाना
सूत्रों का यह भी कहना है कि भुक्तभोगी दोनों छात्रों की संगत बिगड़ गई थी। यही वजह थी कि उनकी दोस्ती अपने से कहीं ज्यादा उम्र के लोगों संग हो गई थी। इनके साथ ही उनका हॉस्टल में आना-जाना भी होने लगा था।