फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में टीटीई सस्पेंड

Mon, 22 Apr 2019 07:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नई दिल्ली जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में जेएनयू की प्रयागराज निवासी छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में जीआरपी अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी टीटीई सोमवार को डीआरएम ऑफिस में पेश हुआ। यहां टीटीई संतोष कुमार का बयान लिया गया। हालांकि, आरोपी टीटीई ने अपने बयान में खुद को बेकसूर बताया। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रयागराज के लूकरगंज की रहने वाली जेएनयू की एक छात्रा शनिवार को प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी। छात्रा का रिजर्वेशन हमसफर एक्सप्रेस में था लेकिन, पूर्वा एक्सप्रेस हादसे की वजह से शनिवार को हमसफर निरस्त हो गई। इस वजह से उसके तमाम यात्री प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार हो गए। छात्रा के मुताबिक सफर के दौरान आरोपी टीटीई टिकट जांचने के लिए आया।

इसके बाद उसे एक स्लीपर कोच में बैठने को कहा गया। छात्रा वहीं जाकर बैठ गई। बाद में उस बर्थ पर एक अन्य युवती भी आकर बैठ गई। कानपुर में दूसरी युवती उतर गई। छात्रा का आरोप है कि टीटीई ने उसे रात में एसी कोच में बुलवाया। वह नहीं गई तो टीटीई खुद वहां पहुंच गया। उसे नींद में देख टीटीई ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आंख खुली तो टीटीई को वहां बैठा देख वह घबरा गई। छात्रा कोच के बाथरूम में गई और अपने पिता को फोन कर दिया। उसके पिता पुलिस में हैं। 
विज्ञापन


उधर, डीआरएम ऑफिस में टीटीई द्वारा छेड़खानी की खबर मिली तो उसे सोमवार को तलब किया गया। इस दौरान आरोपी टीटीई ने अपने बयान में कहा कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी। इस दौरान छात्रा बार-बार बर्थ देने की बात कर रही थी। इसी झल्लाहट में उसे मैने डांट दिया था। शायद इसी वजह से उसने इस मामले को तूल दे दिया। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता का कहना है कि अभी आरोपी टीटीई को सस्पेंड किया गया है। उसे जल्द ही चार्जशीट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें