फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सूदखोरी से परेशान जीएचएस कर्मी ने फंदे से लटककर दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Fri, 30 Jan 2026 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में गर्ल्स हाईस्कूल (जीएचएस) के लिपिक सुरजीत चंद्रा (42) का बुधवार को फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
जीएचएस के लिपिक सुरजीत चंद्रा की मौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में गर्ल्स हाईस्कूल (जीएचएस) के लिपिक सुरजीत चंद्रा (42) का बुधवार को फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। कर्नलगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ओम गायत्री नगर में सुरजीत चंद्रा अपनी पत्नी डॉली चंद्रा और तीन बेटी डुग्गी, एंजल व डाल्सी के साथ रहते थे। वह जीएचएस में संविदा पर लिपिक के पद पर कार्यरत थे। जबकि पत्नी डॉली चंद्रा क्षेत्र के ही एक रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं। रोजाना की तरह सुरजीत बुधवार को स्कूल चले गए। जबकि पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद सुरजीत घर लौटे थे।

चर्चा है कि उसने आत्महत्या से पहले पत्नी को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। सूचना पर पत्नी बच्चों समेत रात करीब नौ बजे घर पहुंची तो पति कमरे में फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कर्नलगंज पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला। नोट को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। सुरजीत की मौत से स्कूल प्रबंधन ने भी संवेदना व्यक्त की है। वह 2013 से स्कूल में कार्यरत थे। 

उधारी देने वाले कर रहे परेशान, बहुत दुखी हूं...

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में सुरजीत ने लिखा है कि उधारी रुपये लेने के बाद से उसे कई लोग परेशान कर रहे हैं। जिससे वह काफी दुखी है। मेरे जाने के बाद खुश रहना और बच्चों का ख्याल रखना। वहीं, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें