फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीसीएस प्रतियोगी छात्रा की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर भूसा वाली गली स्थित एक पीजी में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही रिया पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक राहुल यादव और पीजी संचालक शमशेर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर भूसा वाली गली स्थित एक पीजी में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही रिया पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक राहुल यादव और पीजी संचालक शमशेर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि शमशेर की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के थाना मानिकपुर गांव अमतामऊ गढ़ी निवासी 24 वर्षीय रिया पिछले कई महीने से राजापुर स्थित एक पीजी में रहती थी। वह पीसीएस की तैयारी करती थी। 19 जनवरी की रात रिया कमरे में पंखे पर फंदे से लटकी मिली थी। इसके बाद रात में ही रिया को इलाज के लिए बेली अस्पताल ले गए राहुल और शमशेर उसे छोड़कर फरार हो गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पिता सुशील कुमार पांडेय ने हत्या की आशंका जताई थी। कैंट थाना पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में आरोपी राहुल और रिया के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारी मिलीं। पुलिस के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला कि दोनों के बीच आपस में बातचीत होती थी।
विज्ञापन


घटना की रात राहुल को फोन किया गया था। वह शमशेर के साथ मौके पर भी गया और दोनों रिया को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। कैंट थाना प्रभारी सुनील कनौजिया ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में राहुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पीजी संचालक शमशेर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें