फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी में राहत, पुराने शहर में मुसीबत जस की तस

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मंगलवार को लगे भीषण जाम के बाद नींद से जागे अफसरों की सक्रियता से बुधवार को झूंसी की ओर से आने और जाने वालों को राहत मिली। शास्त्री पुल पर दिन भर वाहनों का आवागमन आम दिनों की तरह ही हुआ। लेकिन पुराने शहर के राहगीरों की मुसीबत जस की तस रही। दोपहर में खुल्दाबाद चौराहे से चौफटका तक भीषण जाम लगा रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कानपुर रोड पर आवागमन बंद होने के बाद रोडवेज की बसों के लिए खुसरोबाग होकर खुल्दाबाद चौराहे, हिम्मतगंज, करबला से चौफटका ओवरब्रिज होते हुए कानपुर की ओर जाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह व्यवस्था पहले दिन की तरह ही बुधवार को भी फेल होती नजर आई। खुसरोबाग से होकर खुल्दाबाद की ओर से जाने वाली रोड के सकरी होने के कारण वहां सुबह से ही वाहन रेंग रहे थे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टियां हुईं तो स्थिति विकट हो गई। दोनों ओर से आ रहे वाहन एक-दूसरे के सामने आ गए और उनके पास होने की जगह ही नहीं बची। इसके बाद इस रोड पर आवागमन बाधित हो गया। इसके बाद यातायात का दबाव अग्रसेन इंटर कॉलेज से जाने वाला रास्ते पर पड़ा और कुछ ही देर में यहां भी जाम लग गया। देखते ही देखते खुल्दाबाद की ओर जाने वाले दोनों मार्ग वाहनोें से पैक हो गए और फिर राहगीरों को यहां से निकलने में घंटों लग गए।

खुसरोबाग से सटे हुए मार्ग पर जाम लगा तो राहगीरों ने अग्रसेन इंटर कॉलेज वाला मार्ग चुना। दोपहिया व छोटे चारपहिया वाहनों के जाने तक तो मामला ठीक था। ट्रैैफिक पुलिस की तैनाती न होने से यहां रोडवेज बसें भी चली आईं। इसके बाद स्थित गंभीर हो गई। मामला तब और बिगड़ गया जब बीच रास्ते खराब होने पर चालक रोडवेज बस को वहीं खड़ी कर चला गया। अब दोपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


उधर पुरानी जीटी रोड पर जाम का एक बड़ा कारण क्षतिग्रस्त सड़कें भी रहीं। खुल्दाबाद मछली तिराहे पर हुए गड्ढे को पाटकर आवागमन चालू तो कर दिया गया, लेकिन सब्जी मंडी व हिम्मतगंज में बदहाल सड़कों की वजह से वाहनों को रेंगना पड़ा और नतीजा यह हुआ कि खुल्दाबाद से शुरू हुआ जाम हिम्मतगंज, करबला होते हुए चौफटका तक पहुंच गया। सड़क के दोनों ओर टूट रहे मकानों के मलबे ने भी राहगीरों के लिए मुश्किलें पैदा कीं।

उधर एक दिन पहले सोहबतियाबाग से झूंसी तक लगे भीषण जाम को देखते हुए बुधवार को पूरे दिन प्रशासनिक अमला झूंसी पुल पर जुटा रहा। इसके चलते यहां आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई और यातायात आम दिनों की तरह ही चलता रहा। इससे पहले बुधवार भोर तक एसएसपी नितिन तिवारी अन्य अफसरों संग पुल पर ही डटे रहे। भोर में ही पुलिस ने दारागंज से जाने वाली शास्त्री पुल की दाहिनी लेन पर बैरिकेडिंग करा दी। साथ ही दारागंज से लेकर झूंसी अंदावा तिराहे तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया। शाम को करीब पांच बजे एसएसपी और कुछ देर बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने भी पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सभी एसपी सीओ, भी मौजूद रहे। सब कुछ आल इज वेल देख अफसरों ने राहत की सांस ली।

शास्त्री ब्रिज स्थित एक लेन पर बैरिकेडिंग करा दी गई है जिससे यातायात सामान्य रहा। पुराने शहर में कुछ दिक्कतों की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार को वहां निगरानी की जाएगी। अग्रसेन कॉलेज की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह यादव, एसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें