फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बंगलूरू के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, प्रयागराज और कानपुर से राह रहेगी आसान

Sun, 05 Jul 2026 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल से चल रही बंगलूरू स्पेशल के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के बंगलूरू होकर हुब्बल्लि जाने वाली स्पेशल और कानपुर-बंगलूरू स्पेशल का संचालन अब सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
रेलगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल से चल रही बंगलूरू स्पेशल के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के बंगलूरू होकर हुब्बल्लि जाने वाली स्पेशल और कानपुर-बंगलूरू स्पेशल का संचालन अब सितंबर तक होगा। यह दोनों ही ट्रेनें पहले 15 जुलाई तक ही चलनी थी। शनिवार को चलने वाली गाड़ी संख्या (04113) प्रयागराज जंक्शन-हुब्बल्लि स्पेशल का विस्तार 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी तरह 04114 हुब्बल्लि-प्रयागराज भी अब हर मंगलवार 21 जुलाई से 29 सितंबर तक संचालित होगी।

विज्ञापन


इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल-सर एमवी टर्मिनल बंगलूरू स्पेशल जो प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होती है उसके भी फेरे बढ़ाए गए हैं। हर रविवार 19 जुलाई से 27 सितंबर तक ट्रेन (04133) का संचालन कानपुर से होगा। वहीं, बंगलूरू से 04134 का संचालन हर बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर तक होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ही ट्रेनों की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें