फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transport : छोटा हो जाएगा गोरखपुर तक का बस सफर, 50 रुपये तक घटेगा किराया

Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अगस्त को गोरखपुर और अंबेडकर नगर जिले के मध्य घाघरा नदी पर बने कम्हरियाघाट पुल का उद्घाटन किया है। इस डेढ़ किमी लंबे पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से रोडवेज ने भी अब इसी रास्ते बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से गोरखपुर तक का बस से सफर आने वाले दिनों में करीब 50 किलोमीटर कम हो जाएगा। इस माह के अंत तक या अगले माह की शुरूआत में इस रूट की रोडवेज बसों का संचालन कम्हरियाघाट पुल से शुरू करने की तैयारी है। इस नए रूट से किराया भी 50 से 60 रुपये तक कम हो जाएगा। रोडवेज के प्रयागराज और गोरखपुर रीजन द्वारा इसे लेकर सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन



दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अगस्त को गोरखपुर और अंबेडकर नगर जिले के मध्य घाघरा नदी पर बने कम्हरियाघाट पुल का उद्घाटन किया है। इस डेढ़ किमी लंबे पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से रोडवेज ने भी अब इसी रास्ते बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे एक ओर जहां लोगों के समय की बचत होगी वहीं दूसरी तरफ रोडवेज का ईंधन भी बचेगा।

विज्ञापन

अभी साधारण बस से गोरखपुर का किराया 330 रुपये
वर्तमान में साधारण श्रेणी की बस से गोरखपुर का किराया 330 रुपये है। प्रयागराज से इस जिले की दूरी कुल 288 किलोमीटर है। बसें वाया जौनपुर, आजमगढ़ के रास्ते ही अभी गोरखपुर के लिए संचालित होती हैं। यह सफर आठ से नौ घंटे में पूरा हो पाता है। लेकिन अब नए रास्ते से दूरी कम होने से गोरखपुर पहुंचने के समय में कम से कम एक घंटे की बचत होगी।


रोडवेज को दिया गया है सर्वे का निर्देश
कम्हरियाघाट पुल से बसों की आवाजाही शुरू करने के लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी गई है। सर्वे के बाद दूरी और किराये की स्थिति साफ होगी। साथ ही यात्रियों की अनुमानित संख्या के आधार पर बसों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी।


दो दिन पहले ही पुल का लोकार्पण हुआ है। इस नए रूट पर बसों की आवाजाही शुरू करने के लिए मंथन किया जा रहा है। कितनी बसें संचालित होंगी, इस पर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। किराये आदि का निर्धारण होने के बाद सिविल लाइंस डिपो की बसें संबंधित रूट पर चलाई जाएंगी। - पीके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें