महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना
पारुल श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आजमगढ़ को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाबाई नगर, चंद्रगुप्त यादव विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर, अंजन विशेष न्यायाधीश मिर्जापुर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद बनाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गुप्ता को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय मिश्रा को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी महराजगंज बनाया गया है। साकिर हुसैन विशेष न्यायाधीश महाराजगंज को अमरोहा स्थानांतरित किया गया है। हेमलता त्यागी विशेष न्यायाधीश को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरोहा बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश रेशमा चौधरी को विशेष न्यायाधीश मुरादाबाद, विशेष न्यायाधीश सियाराम चौरसिया को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद बनाया गया है।
कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
अरुण कुमार राय अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय बहराइच को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनऊ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट हरिकेश कुमार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट बुलंदशहर, विशेष न्यायाधीश गाजीपुर शक्ति सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर अरविंद मिश्रा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजियाबाद बनाया गया है।
विशेष न्यायाधीश बरेली अरविंद कुमार यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बरेली, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भदोही असद अहमद हाशमी को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी भदोही बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश भदोही कविता मिश्रा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव ममता सिंह को विशेष न्यायाधीश उप्र आवश्यक वस्तु अधिनियम बनाया गया है।