फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : प्रयागराज से नेपाल बार्डर तक होगा इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन 

Tue, 05 Oct 2021 02:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज से नेपाल बार्डर के पास नवतनवा स्टेशन तक अब इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन होगा। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) प्रयागराज द्वारा इस पूरे रेलमार्ग का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है। इस रूट पर आनंद नगर से नवतनवा के बीच मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) नेे स्पीड ट्रायल लेने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस रेल खंड को मानकों के अनुरूप पाया। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही प्रयागराज से गोरखपुर होकर नवतनवा जाने वाली ट्रेनों में इलेक्ट्रिक इंजन लगेगा।
विज्ञापन


वर्तमान समय प्रयागराज से जो ट्रेनें नवतनवा जाती हैं, उन सभी में गोरखपुर में इंजन बदलना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कोर की लखनऊ परियोजना के तहत आनंद नगर से नवतनवा के बीच 32 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का काम पिछले दिनों पूरा कर लिया गया है। पिछले दिनों सीआरएस ने इस रूट पर 110 किमी की अधिकतम स्पीड का ट्रायल लिया।

कोर के सीपीआरओ अमिताभ शर्मा का के मुताबिक नवतनता स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों के चलने से नेपाल को निर्यात किए जाने वाले ऑटोमोबाइल्स एवं अन्य सामानों की ढुलाई आसान हो जाएगी। इस रूट पर दुर्ग-नवतनवा, छपरा-नवतनवा आदि ट्रेनें अब इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी। इसके अलावा प्रयागराज से ग्वालियर वाया इटावा जाने वाली ट्रेनें भी अब इलेक्ट्रिक इंजन से लैस होकर चलेंगी। इस रूट के बिरला नगर से उड़ीमोड़ के बीच ही रेल विद्युतीकरण का कार्य शेष रह गया था, जो अब पूरा हो गया है। जल्द ही प्रयागराज से ग्वालियर वाया इटावा जाने वाली ट्रेनें भी इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ही चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें